01 September, 2013

आगे पीछे सोच, कृत्य मत कर मनमाने

माने मन की बात तो, आज मौज ही मौज |
कल की जाने राम जी, आफत आये *नौज |

आफत आये *नौज, अक्ल से काम कीजिए |
चुन रविकर सद्मार्ग, प्रतिज्ञा आज लीजिये |

रहे नियंत्रित जोश, लगा ले अक्ल दिवाने |
आगे पीछे सोच, कृत्य मत कर मनमाने ||

*ईश्वर ना करे -

3 comments:

  1. सच कहा है दिनेश जी ... जो भी है बस यही इक पल है ... आज है ...

    ReplyDelete
  2. ये संदेश हमारे लिए है या 70 रुपए के डॉलर संचालकों और 72 वर्षीय आसाराम के लिए है, जो भी जज्‍ब है।

    ReplyDelete